फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jan 2026 03:28 PM IST

गोंडा में लंबित मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष दीपा तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी वर्षों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा गया है। आंगनबाड़ी कर्मियों को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, नियमित वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता और सवेतन मेडिकल अवकाश जैसी सुविधाएं प्रदान करने की मांग उठाई। साथ ही उत्तर प्रदेश में भी सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष किए जाने और कोरोना काल में सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ देने की मांग रखी गई। संयुक्त मोर्चा ने आंगनबाड़ी से मुख्य सेविका तथा सहायिका से कार्यकर्ता पद पर योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर समयबद्ध पदोन्नति दिए जाने और पदोन्नति में आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन कार्य के लिए उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन की खरीद हेतु 20 हजार रुपये तथा प्रतिमाह 2,600 रुपये डाटा भत्ता तत्काल दिए जाने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें