फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में खाटू श्याम वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य निशान शोभायात्रा

गोंडा में ददुआ बाजार से सोमवार को खाटू श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज से शहर का माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया। यात्रा श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहा होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पुनः वापस लौटकर श्री श्याम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्ति व उल्लास से सराबोर नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें