फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में जंगली जानवर की आहट से दहशत, शाम होते ही घरों में दुबक रहे ग्रामीण

गोंडा में धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव में शनिवार देर रात जंगली जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ होने की आशंका के चलते गांव में भय का माहौल है। हालात यह हैं कि शाम ढलते ही ग्रामीण जरूरी काम निपटाकर घरों में रहने को मजबूर हैं। खेतों की ओर जाने से भी लोग कतरा रहे हैं। गांव निवासी मोहर अली ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह धान की फसल देखने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें खेत के पास किसी जंगली जानवर के चलने की आहट सुनाई दी। टॉर्च की रोशनी में उन्होंने एक जानवर को देखा। घबराकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। मोहर अली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आसपास के खेतों व झाड़ियों में जानवर की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात तक क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। पूरी रात ग्रामीण और वनकर्मी सतर्क रहे। ग्रामीणों ने दिखाई दिए जानवर को तेंदुआ बताया, जिसके बाद गांव में और अधिक दहशत फैल गई। हालांकि वन विभाग ने अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है। वन दरोगा रामखेलावन मिश्रा ने बताया कि मौके पर मिले संकेतों के आधार पर प्रथम दृष्टया जानवर जंगली बिल्ला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अकेले खेतों की ओर न जाने और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें