फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में हादसे की फाइल में घूस लेकर किया खेल, एक निरीक्षक और 12 उप निरीक्षक निलंबित

यूपी के गोंडा में देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निरीक्षक और 12 उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटना के एक मामले में विवेचना के दौरान गंभीर अनियमितता और हेराफेरी सामने आने के बाद की गई। जांच में सामने आया कि विवेचक ने दुर्घटना में शामिल वाहनों और चालकों के नामों में जानबूझकर हेरफेर किया। हैरान करने वाली बात यह रही कि जो वाहन चालक घटना के समय मुंबई में मौजूद था, उसे बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र में हुई दुर्घटना का आरोपी बना दिया। इतना ही नहीं, दुर्घटना बाइक से हुई थी। लेकिन, विवेचक ने रिकॉर्ड में पिकअप वाहन दिखाया। इस पूरे प्रकरण में नियमों को ताक पर रखकर तथ्यों को बदला गया। इससे भ्रष्टाचार और मिलीभगत की बू साफ तौर पर सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अमित पाठक ने एसआईटी का गठन कर जांच करवाई। एसआईटी की रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्ट आचरण की पुष्टि होने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई। आईजी ने साफ कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस महकमे में साफ-सुथरी और निष्पक्ष कार्यप्रणाली का कड़ा संदेश मानी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें