फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से हो रही निगरानी

गोंडा में होली के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। शहर क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी तेज कर दी गई है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मंगलवार को एसपी विनीत जायसवाल ने नगर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, धार्मिक स्थलों और मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशे में वाहन चलाने, बाइक स्टंट, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुलिस की पीआरवी, मोबाइल टीमें और पैदल गश्त लगातार सक्रिय हैं। वहीं, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। महिला पुलिस कर्मियों को भी प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है। एसपी ने जनपदवासियों से अपील की है कि होली के अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर साइबर सेल की विशेष नजर है और कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय और कोतवाली नगर प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें