गोंडा में गणित व विज्ञान के 35 शिक्षकों की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई। बीएसए कार्यालय के सभागार में आयोजित काउंसलिंग के दौरान शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राम खेलावन सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम अभिलेखों की जांच कर रही है। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों के सभी आवश्यक दस्तावेजों का मिलान कर उनकी पात्रता सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।