फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

यूपी के गोंडा में रविवार की तड़के गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। एंबुलेंस में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती रही। बाइक सवार युवक उछलकर दूर गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा परसपुर थाना क्षेत्र के मधईपुर कुर्मी गांव के पास हुआ। हादसे में गांव निवासी पूर्व प्रधान आदित्य वर्मा के पौत्र अंकित वर्मा (18) की मौत हुई है। बताया गया कि अंकित तड़के पहर बाइक से अपने चचेरे भाई को लेने परसपुर कस्बा जाने के लिए निकला था। गांव के पास ही गलत दिशा से आ रही 102 एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक उछलकर दूर जा गिरा। बाइक एंबुलेंस में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद एंबुलेंस चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से अंकित को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें