फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में चीनी मिल चौराहे पर लगी आग, छह अस्थाई दुकानें जल गईं

गोंडा में शनिवार की देर रात कटरा बाजार के चीनी मिल चौराहे पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से छह अस्थाई दुकानें जल गईं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किराना, होटल सहित अन्य गुमटी में रखा सामान जल गया। आग से विकास का होटल, बुग्गा की नाई की दुकान, महेंद्र यादव की फल दुकान, निकेश मिश्रा किराना स्टोर, दशरथ लाल किराना, सरवन शुक्ला एवं सरवन पांडेय की पान की गुमटी व राम सरोखन का होटल जल गया। आग से करीब चार लाख रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें