फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बारिश पर भारी पड़ी आस्था, शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Bhupendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 11:06 AM IST

गोंडा में सावन के तीसरे सोमवार को बारिश के बावजूद जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, शहर के दुखहरण नाथ मंदिर, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर और करनैलगंज के बाबा बरखंडी नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। करनैलगंज क्षेत्र स्थित बाबा बरखंडी नाथ मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की। बारिश के बीच भी मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। महंत सुनील पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालु सुधींद्र नाथ ने बताया कि सावन के सोमवार को बाबा बरखंडी नाथ के दर्शन और जलाभिषेक से मन को शांति मिलती है। वहीं गुड़िया मिश्रा ने बताया कि सावन सोमवार को मंदिर में पूजा-अर्चना की विशेष मान्यता है। बारिश के बावजूद बाबा के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति और संतोष मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें