फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बीएसए दफ्तर में जुटे शिक्षक, पांच स्कूलों का भरा विकल्पच भरी जाएंगी रिक्तियां

गोंडा में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की कवायद तेज हो गई है। कम शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए मंगलवार को बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। इसके लिए शिक्षक सुबह से ही कार्यालय पहुंचने लगे। काउंसिलिंग में 135 शिक्षकों को कम शिक्षक वाले विद्यालयों में भेजा जाएगा। बीएसए कार्यालय में पहुंचने वाले शिक्षकों से उनकी पसंद के पांच विद्यालयों का विकल्प मांगा गया है। इसी आधार पर उपलब्ध रिक्तियों और विद्यालयों की जरूरत के अनुसार तैनाती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को राहत मिलने की उम्मीद है। काउंसिलिंग को लेकर शिक्षकों में भी उत्सुकता दिखाई दी। शिक्षक अपने दस्तावेजों के साथ बीएसए कार्यालय पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी लेते नजर आए। कार्यालय परिसर में शिक्षकों की भीड़ रही। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने काउंसिलिंग की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने की तैयारी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें