फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में अफवाहों ने बढ़ाई आफत, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

गोंडा में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत की अफवाहों ने जिले में अफरा तफरी मचा दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ गैलन में भी पेट्रोल-डीजल भरकर जमा कर रहे हैं। शहर के जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पेट्रोलपंप पर भी बड़ी संख्या में वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं गौराचौकी के बद्री पेट्रोलपंप और टिकरी क्षेत्र के पार्वती भारत पेट्रोलपंप सहित कई पंपों पर स्टॉक खत्म होने से वितरण पूरी तरह बंद करना पड़ा। हालांकि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। यह स्थिति केवल अफवाहों के कारण बनी है और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें