फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में आंधी में छप्पर पर गिरा पेड़, महिला की मौत

Bhupendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 10:53 AM IST

यूपी के गोंडा में सोमवार रात आई तेज आंधी एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। यहां घर के छप्पर पर आम का पेड़ गिर गया। उसके नीचे दबकर 70 वर्षीय कौता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में रोना बिलखना शुरू हो गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना वजीरगंज क्षेत्र के खीरीडीह गांव के मजरे गौराडीहा की है। बताया गया कि द्वारिका प्रसाद की पत्नी कौता देवी घर में छप्पर के नीचे सो रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। आंधी के चलते पास खड़ा आम का पेड़ अचानक छप्पर पर गिर गया। इससे कौता उसके नीचे दब गईं। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुटे। काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया गया। इसके बाद महिला को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पति द्वारिका प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा सुरेश गुप्ता रोजी-रोटी कमाने के लिए आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में रहता है। बहू और दो पोते फूस के घर में रहते हैं, जबकि वह पत्नी के साथ छप्पर में सो रहे थे। आंधी आने पर वह बहू और पोतों का हालचाल लेने गए थे। तभी अचानक पेड़ गिर गया और उनकी पत्नी उसकी चपेट में आ गईं। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें