फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: कड़ी निगरानी में सीटीईटी की शुरुआत, हर केंद्र पर पैनी नजर; दो पालियों में होगी परीक्षा

गोंडा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर 7,680 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सघन जांच, बायोमेट्रिक व आइरिस स्कैनिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली। शहर के गांधी विद्यालय रेलवे कॉलोनी केंद्र पर केंद्र प्रभारी मेजर राजेश द्विवेदी की कड़ी निगरानी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं, पीएम श्री जीआईसी केंद्र पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और पुलिस बल तैनात रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें