फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अक्षय नवमी पर झालीधाम आश्रम से निकली परिक्रमा यात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

यूपी के गोंडा में झालीधाम आश्रम से रविवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर परिक्रमा की गई। इसमें बड़ी संख्या महिला और पुरुष परिक्रमार्थी शामिल हुए। परिक्रमा में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान व जटायु की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रसिद्ध झालीधाम आश्रम के महंत नरसिंह दास महाराज व भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी की अगुवाई में प्रातः 10 बजे परिक्रमा शुरू हुई। परिक्रमा आश्रम से भगवान श्रीराम, माता सीता की पूजा-अर्चना व आरती के उपरांत स्वामी राम मिलन दास की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद परिक्रमा शुरू हुई। खरगूपुर नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच जिलों से आये बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में शामिल हुए। पांच किलोमीटर दूरी की परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु श्रीराम, जय राम, जय-जय राम का उदघोष करते रहे। परिक्रमा में प्रमुख रूप से विधायक विनय कुमार द्विवेदी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पूनम द्विवेदी, आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा, संतोष घनश्याम शुक्ला, अखिलेश तिवारी, रविंद्र कश्यप, महेंद्र तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी प्रसूनराज श्रीवास्तव, शुकदेव तिवारी, सूरज शुक्ला, बलराम, अरविंद मिश्रा, संजीव गुप्ता, बृजेश तिवारी, जगदंबा प्रसाद तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। परिक्रमा एवं मेला का समापन आश्रम में भव्य भंडारे के उपरांत हुआ। झालीधाम आश्रम में परिक्रमा व मेले की सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी, दरोगा, महिला-पुरुष आरक्षियों के साथ परिक्रमा के दौरान मुस्तैद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें