फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सामूहिक विवाह में 144 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 15 जोड़ों का हुआ निकाह

गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को झंझरी ब्लॉक के पास स्थित रायल पैराडाइज मैरिज हाल में विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें मनकापुर और तरबगंज क्षेत्र के लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। करीब 190 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें 159 जोड़े समारोह में शामिल हुए। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार 144 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जबकि 15 जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि यूपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें