फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्यधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत, हंगामा; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Jul 2026 02:18 PM IST

गाजीपुर के जमानिया कोतवाली क्षेत्र हेतिमपुर गांव स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार की शाम सिजेरियन प्रसव से प्रसूता वंदना बिंद (30) को जुड़वा बेटा व बेटी हुईं। प्रसूता के सब्बलपुर कला निवासी पति अनिल बिंद ने बताया कि देर रात पत्नी की तबीयत खराब होने पर नर्सिंग होम का संचालक और कर्मचारी परिजनों को सूचना दिए बिना वाहन से उसे वाराणसी निजी अस्पताल लेकर चले गए। जहां उसकी मौत होने पर स्ट्रेचर पर छोड़कर भाग गए। इधर, परिजन प्रसूता को तलाशने लगे तो पता चला कि उपचार के लिए वाराणसी लेकर गए हैं। देर रात परिजन वाराणसी पहुंचे और प्रसूता का शव लेकर जब निजी नर्सिंग होम पहुंचे तो संचालक व कर्मचारी ताला बंद भाग गए थे। परिजन कोतवाली पहुंचे और निजी नर्सिंग होम संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। कोतवाल रामसजन नागर ने बताया कि मृतक के पति की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें