फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों का अनोखा सम्मान, किया गया माल्यार्पण

सड़क हादसों को कम करने के लिए बीते एक जनवरी से जिले में यातायात माह मनाया जा रहा है। यह पूरे जनवरी महीने तक चलेगा। सुगम, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को राइफल क्लब से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसपी डॉ. ईरज राजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर में भ्रमण करके रैली के जरिए आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में उप्र अपराध निरोधक समिति लखनऊ की जिला अपराध निरोधक कमेटी की ओर से रौजा तिराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का माल्यार्पण कर व पंपलेट देकर जागरूक किया गया। वाहनों पर रिफलेक्टर लगाया गया। इस मौके पर एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव, यातायात सीओ बलराम, यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें