गाजीपुर के मेहनाजपुर बिहारीगंज सड़क मार्ग पर बीती देर रात भभौरा मोड़ पर बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार जा रही अनियंत्रित बोलेरो चार कांवड़ियों को कुचलते हुए निकल गई। इस दौरान दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों एक ही गांव के निवासी थे। जबकि दो कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए।