सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर बाइक मिली हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार को पुलिस लाइन से इन हाईटेक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनका उपयोग ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किया जाएगा।