फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में तीन लोगों की मौत, बलिया NH पर अज्ञात वाहन ने रौंदा, बिखर गए थे शव के चिथड़े; हाइवे पर आवागमन बाधित

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के शहबाजकुली ग्राम के पास गाजीपुर-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारण आधे घंटे तक हाइवे पर आवागमन बाधित रहा।  नोनहरा थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी इंद्रमणि यादव (45) इसी गांव के सरोज यादव (27) और थाना क्षेत्र के ही जल्लापुर निवासी शैलेष यादव (28) एक बाइक पर सवार थे। सभी रात में करीब साढ़े दस बजे शहवाजकुली में पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतविक्षत शवों को कब्जे में ले लिया। मौके पर मिले मृतकों के मोबाइल के सहारे पहचान करके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इस दौरान करीब आधे घंटे राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें