फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से मिड-डे मील का राशन व गैस सिलेंडर ले उड़े चोर; VIDEO

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात बेखौफ चोरों ने धावा बोलकर विद्यालय की संपत्ति के साथ बच्चों के मिड-डे मील का राशन और आंगनबाड़ी का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुगनू यादव के अनुसार, चोर चहारदीवारी फांदकर विद्यालय परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद रसोईघर का ताला तोड़कर वहां रखे दो गैस सिलेंडर, चूल्हा, मिड-डे मील का राशन और आंगनबाड़ी का ड्राई राशन उठा ले गए। चोरों ने विद्यालय की अन्य सामग्रियों को भी नुकसान पहुंचाया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर ग्राम प्रधान जयप्रकाश, सहायक अध्यापक अमित कश्यप, समाजसेवी विश्वजीत कुमार और शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरेंद्र यादव भी पहुंचे। सभी ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तक विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी और चोरों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें