गाजीपुर जिले के दुबिहां थाना क्षेत्र के खडहरा गांव में मंगलवार की दोपहर 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में ट्रैक्टर-ट्राली पर लदे पुआल में आग लग गई। आग की लपटें देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।ग्राम प्रधान अभिमन्यु कश्यप ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पहराजपुर गांव से पुआल लादकर बांगा गांव की ओर जा रहा था। खडहरा गांव के पास रास्ते से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार से पुआल के संपर्क में आते ही आग लग गई। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। संवाद