खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना (सूर्यभान चक) गांव स्थित पोखरी का शनिवार को सैदपुर तहसील प्रशासन ने सीमांकन कराया। सीमांकन के दौरान ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद तहसील प्रशासन ने विवादित पोखरे का सीमांकन कराया गया। सीमांकन के दौरान तहसीलदार हिमांशु सिंह, एपीओ मनीष सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी सिंह, लेखपाल बालकृष्ण श्रीवास्तव और पुलिस टीम मौजूद थी। टीम ने करीब दो बीघा क्षेत्र का सीमांकन किया। ग्रामीण संतोष मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद बिना आदेश की प्रति उपलब्ध कराए जबरदस्ती सीमांकन कराया गया। सैदपुर एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि खाता की जमीन को चिन्हित कर सीमांकन कराया गया है।