शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि ज्ञानवापी मामले की जल्द सुनवाई हो और जल्द पूजा शुरू हो। अयोध्या में राम आ गए हैं तो देश में गोहत्या बंद हो जानी चाहिए। वह गोरखपुर से वाराणसी जाते समय लंका में स्वागत के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे।