गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सनबीम महराजगंज में चौथे मंजिल पर बने बाथरूम में दो छात्र ग्रुप में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर चाकूबाजी भी हुई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। जबकि आरोपी सहित तीन छात्र जख्मी हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।