सैदपुर कोतवाली के ताजपुर मोलना में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन न बांटने का आरोप लगाया।ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर धरना शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में जुटी इस भीड़ ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने व राशन बंटवाने तक धरने पर डंटे रहने की बात रखी। गांव के प्रधानप्रतिनिधि पप्पू ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। बृहस्पतिवार की देर शाम 7.30 बजे सैदपुर सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह गांव पहुंचे। टीम के साथ कोटेदार के यहां भी पहुंचे।उन्होंने बताया कि आरोपो के आधार पर वस्तु स्थिति को देखा जा रहा है जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों से भी उन्होंने पूछताछ किया जिसमें ग्रामीणों ने चार महीनों से राशन नहीं बांटने का आरोप लगाया और कहा कि कोटेदार रामवृक्ष यादव अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं देते थे।यहां तक आरोप लगाया गया कि सरकारी कांटा पर फर्जी बोरा रखकर वजन किया करते थे। सप्लाई इंस्पेक्टर श्याम मोहन सिंह ने कहां की जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की अनियमितता व भ्रष्टाचार सिद्ध होने पर बिल्कुल भी रियायत नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर राधिका, ऊषा, सीमा, मुराही, गुलजार, लल्लन, नीलम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।