29वें अखिल भारतीय मेघबरन सिंह-ठाकुर तेज बहादुर सिंह स्मारक हॉकी टूर्नामेंट की सोमवार को शुरुआत रोमांच और गोलों से भरपूर मुकाबलों के साथ हुई। पूल ए के दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए आर्मी ग्रीन जालंधर को 5-3 से शिकस्त दी। वहीं पूल-बी के पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी और मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी, करमपुर के बीच खेला गया मैच 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पूल-ए के मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की ओर से सुनील पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई और टीम की जीत के हीरो बने। उन्होंने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर खाता खोला। हालांकि अगले ही मिनट आर्मी ग्रीन जालंधर के सुल्टी टिग्गा ने पेनल्टी कॉर्नर से बराबरी कर दी।