गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आलम पट्टी स्थित एक मैरेज हॉल में शुक्रवार रात शादी में डीजे बजते समय हंगामा हुआ जो बड़े विवाद का रूप ले लिया। नशे में धुत सिपाही कमरे में खुद को बैठाए जाने से नाराज होकर दो अन्य साथियों को बुलाकर शादी में फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग सभी को तुरंत अस्पताल लेकर भागे। जहां तीन की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें दो सिपाही पद पर सोनभद्र और वाराणसी में तैनात हैं।