राजभर समाज की ओर से सोमवार को तहसील परिसर में भर-राजभर समाज को विमुक्त जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि भर-राजभर समाज को शासन की तरफ से विमुक्त जाति का प्रमाण पत्र पहले जारी होता रहा है। पिछले कुछ वर्षों से यह प्रमाण पत्र जिला प्रशासन ने देना बंद कर दिया है, जबकि अभी भी भर-राजभर को विमुक्त जाति का प्रमाण पत्र वाराणसी जिले में जारी हो रहा है।