फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के विरोध में सपा का प्रदर्शन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Apr 2026 10:29 PM IST

निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एक घंटे नगर के सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ. ईरज राजा को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा प्रदेश सरकार में चारों तरफ जंगलराज कायम है। जंगीपुर विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बहु-बेटियों का जीना हराम हो गया है। उनकी इज्जत महफूज नहीं हैं। सदर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि प्रदेश की जनता में भय व्याप्त है। य। इस मौके पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, बलिराम पटेल, राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें