जखनिया ब्लाक में जन ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा आयोजित महिलाओं की पहचान, सम्मान एवं अधिकार महिला सम्मेलन कार्यक्रम का राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शुभारंभ किया। डॉ. बलवंत ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से यह संस्थान समाज के वंचित, पिछड़े वर्गों के लोगों को जागरूक एवं उनके अधिकार के लिए कार्य कर रही है। इसके तहत महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।