आईएस -191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी का मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की पत्नी के नाम से क्रय की गई 9.50 करोड़ की अचल संपत्ति को राजस्व व पुलिस टीम ने सोमवार को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई मौजा गिरधरिया में की गई है। शेरपुर निवासी अंगद राय उर्फ झूलन ने आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित धन से अचल संपत्ति पत्नी के नाम पर भू- संपत्ति खरीदी थी, जिसे शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत जब्त किया गया।