गाजीपुर जिले के करंडा थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात चोचकपुर–जमानिया मार्ग पर पशु तस्करों से हुई मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि चार अन्य तस्करों को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिकअप वाहन, एक अपाचे मोटरसाइकिल, छह गोवंश और अवैध असलहे बरामद किए हैं।