गाजीपुर जिले की नोनहरा थाना पुलिस ने सोमवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान गोतस्कर अतीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा, एक फावड़ा और प्रतिबंधित मांस के अवशेष भी बरामद हुए। बाएं पैर में गोली लगने से तस्कर घायल हो गया। उसे उपाचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।