फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए बोले- कक्षा में आराम फरमाने वाले अध्यापक पर होगी कार्रवाई, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:42 AM IST

गाजीपुर में प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में चर्चा का माहौल बन गया है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक की इस हरकत ने न सिर्फ बच्चों का समय बर्बाद किया, बल्कि पूरे विद्यालय की छवि धूमिल कर दी है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालयों की नियमित निगरानी न होने से ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी (मनिहारी) हेमवंत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिल चुकी है। वीडियो की जांच कराई जा रही है और तथ्य सामने आने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, यह मामला जिले की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग नियमित निरीक्षण करे तो बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाया जा सकता है। वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - उपासना रानी वर्मा, बीएसए, गाजीपुर।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें