फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गाजीपुर में पारंपरिक होली और चैता गीत सुन झूमे लोग

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर गांव के रामलीला मैदान में रविवार की रात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आए कलाकारों की विभिन्न टोलियों ने ढोलक, झाल और मंजीरे की मधुर थाप पर पारंपरिक होली और चैता गीतों की मोहक प्रस्तुतियां दीं। लोकगीतों की सुरीली धुनों पर मौजूद लोग देर रात तक झूमते रहे। फूलों और अबीर-गुलाल की वर्षा के बीच पूरा माहौल होली के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष उर्फ चुन्ना राय ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। कार्यक्रम में आयोजक सचिदानंद पांडेय, गौतम राय, बंगा पांडेय, विनयकांत राय, बरमेश्वर राय, अनिल पांडेय, रामानंद तिवारी, प्रेम सागर, अभय नारायण राय, संजय राय, मुकेश लाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें