फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से पेंट लदी डीसीएम पलटी, यातायात बाधित; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 10 Apr 2026 05:31 PM IST

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली पुल के पश्चिम शुक्रवार सुबह पेंट लदी एक डीसीएम टायर फटने से अनियंत्रित होकर बीच मार्ग पर पलट गई। हादसे में चालक सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन वाहन में लदा पेंट सड़क पर बिखर जाने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रामपुर माझां थाने के एसआई शैलेन्द्र प्रताप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि वाराणसी से मऊ की ओर जा रही डीसीएम का टायर अचानक पंचर हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एसओ ने बताया कि सड़क पर फैले पेंट और पलटे वाहन के कारण करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित हो गया था। तत्काल जेसीबी मंगाकर वाहन को हटवाया गया और मार्ग को सुचारु कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें