गाजीपुर में दो दिन पहले दो छात्राओं ने गंगा में छलांग लगा दी थी। मौके पर पहुंचे सैदपुर चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय खुद चंचल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाने के लिए निकल पड़े। वर्दी में नदी से सड़क तक गोद में उठाकर ले जाते देख कुछ लोगों ने वीडियो और फोटो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।