फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, VIDEO

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद के पुलिस कार्यालय सहित सभी थानों और चौकियों पर तंबाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इससे न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि उसकी कार्यक्षमता और पारिवारिक जीवन पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। एक स्वस्थ पुलिसकर्मी ही बेहतर ढंग से समाज की सुरक्षा और सेवा कर सकता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू का नशा एक धीमा जहर है, जो समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचा रहा है। गाजीपुर पुलिस ने इस अवसर पर स्वयं को तंबाकू और अन्य नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। साथ ही शासन की ओर से संचालित नशामुक्ति अभियानों को प्रभावी बनाने तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी रखने का भी संकल्प दोहराया। शपथ के दौरान पुलिसकर्मियों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने, अपने परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को तंबाकू मुक्त बनाए रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया। जनपद के सभी थाना और चौकी परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नशामुक्त जीवन शैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें