पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान उनकी अपनी नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार देश में रही, तब उन्होंने दूसरे देशों को आगे बढ़ाने का काम किया और अब उसी नाकामी को छिपाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं।