सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नदी पक्का घाट पर स्नान करते समय में छह वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा गांव निवासी संदीप पांडेय की पुत्री तान्या (6) मां संग छठ पूजा में शामिल होने के लिए सैदपुर थाना क्षेत्र के बौरवा गांव आई थी। स्वजन संग बच्ची गंगा में स्नान करने लगी और डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से बच्ची की तलाश शुरू किया। लगभग एक घंटे बाद शव को 50 मीटर बरामद किया।