बिहार प्रांत में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर बुधवार की देर शाम लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पुलिस अधीक्षक कैमूर व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के बीच समन्वय बैठक हुई। बिहार प्रांत के कैमूर जिले में 13 नवंबर को होने वाले राज्य स्तरीय विधान सभा चुनाव के सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक कैमूर ललित मोहन शर्मा व पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डा. ईरज राजा ने बैठक कर चर्चा की। इस संबंध में एसपी गाजीपुर ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि से बिहार बोर्डर पर चौकसी और विशेष सुरक्षा व्यस्था बढ़ाने सहित पूर्ण सहयोग का आश्वासन कैमूर एसपी को दिया गया है।