गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी कुबेर राम (65) अनोखे तरीके से नामांकन करने पहुंचे। वह ई-रिक्शा पर अपनी पत्नी को आगे की सीट पर बगल में बैठा लिए। इसके बाद खुद ई-रिक्शा चलाते हुए नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे तो हर कोई उनकी तरफ देखने लगा। पूछने पर बताए कि वो 41 वर्षों से रिक्शा चलाते हैं और उन पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी है। लेकिन वो पांचवीं बार चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किए हैं।