कारगिल युद्ध के जांबाज योद्धा और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन विश्राम सिंह यादव (70) का शुक्रवार को कालूपुर गंगा तट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों और परिजनों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान घाट पर भारत माता की जय और विश्राम यादव अमर रहें के नारे गूंजते रहे। सबसे छोटे पुत्र तथा भारतीय सेना में सेवारत रविंद्र यादव के अनुसार, बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शुक्रवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तिरंगा लेकर निकली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और पूर्व सैनिक शामिल हुए। कालूपुर गंगा तट पर उनके सबसे छोटे पुत्र तथा भारतीय सेना में सेवारत रविंद्र यादव ने मुखाग्नि दी। रविंद्र यादव ने कहा कि उनके पिता ने जीवनभर राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखा और परिवार को भी देशभक्ति तथा अनुशासन के संस्कार