फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए जर्मनी से जापान तक नौकरी का अवसर, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 23 May 2026 02:09 PM IST

गाजीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रोजगार के रास्ते खुलने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले, प्लेसमेंट इवेंट और कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं को जर्मनी, जापान, इजराइल और सऊदी अरब समेत कई देशों में नौकरी दिलाने की तैयारी की गई है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इसकी जानकारी दी। डीएम ने बताया कि निजी नियोजक कंपनियों के माध्यम से देश के विभिन्न शहरों में भी बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। इसमें 18 से 48 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को हेल्पर, वेल्डर, क्वालिटी चेक, मशीन ऑपरेटर और सुपरवाइजर जैसे पदों पर 18 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जर्मनी में 1000 पदों पर करीब 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह, जापान में केयर गिवर पद पर लगभग 1.16 लाख रुपये, इजराइल में 5000 पदों पर करीब 1.31 लाख रुपये तथा सऊदी अरब में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर पद पर करीब 99 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें