फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जीआरपी ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी शराब को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी डीडीयू सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे जीआरपी चौकी दिलदारनगर की टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 के पश्चिमी छोर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके काले पिट्ठू बैग से मैकडॉवेल ब्रांड की 180-180 मिलीलीटर की 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.64 लीटर तथा अनुमानित कीमत 7,680 रुपये है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पटना जनपद के फतुहा थाना क्षेत्र निवासी प्रदुम कुमार (23) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह दुकान से शराब खरीदकर ट्रेन से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जीआरपी डीडीयू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें