फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में हौसला बुलंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने पकड़ा

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 14 Oct 2024 09:23 PM IST

गाजीपुर शहर कोतवाली के गोराबाजार स्थित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के सामने चार दिन पूर्व स्कार्पियों सवार हमलावरों ने जान से मारने की नियत से एक युवक को गोली मार दी थी। रविवार की रात पुलिस ने पौहारी बाबा आश्रम आदर्श बाजार के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पिस्टल और मोबाइल भी बरामद किया। बीते 10 अक्तूबर को विशेशरपुर निवासी संदीप यादव बनगावां आदर्श गांव से रात करीब 10 बजे आ रहा था। जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के सामने एक काले रंग की स्कार्पियों बिना नंबर प्लेट की आकर रूकी। स्कार्पियों में से अहिरपुरवां निवासी टिंकू यादव, ध्रुव यादव और जंजीरपुर निवासी पवन तिवारी उतरे और गाली देने लगे। जब संदीप यादव ने गाली देने से मना किया तो टिंकू यादव ने संदीप पर फायर झाेंक दिया था। गोली संदीप के दाहिने जंघे में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए आदर्श गांव के तरफ से भाग गए थे। इधर पुलिस आरोपियाें की तलाश में जुटी हुई थी। पौहारी बाबा आश्रम आदर्श बाजार के पास से आरोपी जंजीरपुर निवासी पवन चौबे और टिंकू यादव उर्फ संतदयाल को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी पवन चौबे के पास से एक पिस्टल और दो मोबाइल और टिंकू यादव उर्फ संतदयाल यादव के पास से एक मोबाइल बरामद किया। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें