फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में फंदे पर लटकने की एक्टिंग पड़ी महंगी, युवक की चली गई जान, घर में मातम का माहौल

तिरछी गांव निवासी एक युवक को नशे की लत एवं फंदे पर लटकने की एक्टिंग महंगी पड़ी और उसकी जान चली गई। डीहबाबा मंदिर की छत में लगी कुंडी से वायर के फंदे से इकलौते पुत्र का शव देख परिजनों रोने- बिलखने लगे। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि तिरछी गांव निवासी संदीप चौहान (21) को नशे का लत था। साथ ही पूर्व में कई बार फंदे पर लटकने की एक्टिंग कर चुका है। रात करीब 10 बजे मृतक की मां चिंता देवी घर पर मछली बनाई थी। घर पर भी खाना खाया और कुछ पीस लेकर घर से बाहर निकल गया। सुबह में गांव के लोग जब डीहबाबा मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि फंदे से संदीप चौहान मृत अवस्था में लटक रहा है। मृतक के पिता हरिकेश चौहान दुबई में मेहनत मजदूरी करके घर का जीविका चलाते थे। मृतक की बड़ी बहन मनीषा की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बहन सिमरन इंटर की छात्रा है। घर पर मृतक संदीप चौहान खेती बारी के अलावा लोगों की मेहनत मजदूरी करके अपना खाने-पीने में मस्त रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नशे का शौकीन था। उसकी इस हरकत से घर पर मां चिंता देवी काफी परेशान थीं। कई बार बेटे को समझने का प्रयास करती रही, लेकिन उसकी एक बात नहीं मानता था। पिता दुबई में कमाते है, जो पैसा भेजते हैं, उससे दाव और घर का खर्च चलता है। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि फंदे पर लटकर युवक ने खुदकुशी कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें