फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर...कहीं शाम तो कहीं अगले उठता है कूड़ा, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 08:08 PM IST

नगर पालिका की ओर से किए जा रहे तमाम प्रयासों और हर माह सफाई करीब 25 लाख रुपये से अधिक व्यय करने के बाद भी नगर में कूड़ा उठान की स्थिति दयनीय बनी हुई है। खासकर नगर की करीब 90 से अधिक गलियों में तो कूड़ा उठाने में किसी की दिलचस्पी ही नहीं रहती है, जिसके चलते कही शाम को तो कही अगले कूड़ा का उठान होता है। इतना ही नहीं वार्ड नंबर 24 के लोगों को तो चंदा लगा कर कूड़ा का उठना कराना पड़ा है। वार्ड नं. 14 व 18 व 25 के वासियों का आरोप है कि कहीं शाम तो कहीं अगले दिन कूड़ा का उठान किया जाता है, जबकि नपा प्रशासन 25 वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का दावा करती है और इसके लिए करीब 337 सफाई कर्मियों के अलावा 25 सुपरवाइजरों की तैनाती कर रखी है। इतना ही नहीं कूड़ा उठाने और उसे शहर से बाहर ले जाने के लिए छोटे-बड़े 32 वाहन लगाए गए है। इनमें दो डंपर, दो लोडर, तीन जेसीबी और आठ ट्रैक्टर के अलावा शेष छोटे वाहन शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें