फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा दिन रोमांचक, चार मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दम; VIDEO

वाराणसी जोन की 26वीं अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता–2025 के चौथे दिन बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। दिनभर चले रोमांचक संघर्ष में वाराणसी, सोनभद्र और बलिया ने जीत दर्ज की, जबकि चौथे मुकाबले में गाजीपुर की टीम शानदार शुरुआत करती दिखी। दिन के पहले मैच में चंदौली ने टॉस जीतकर वाराणसी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। वाराणसी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 109 रन बनाए, जिसमें पुष्कर ने 28 और प्रेम प्रकाश ने 21 रन जोड़े। चंदौली की ओर से इंतजार को 2 तथा प्रदीप यादव को 1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंदौली की टीम 19.5 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जितेंद्र चौहान (32) और प्रदीप यादव (13) ही योगदान दे सके। वाराणसी की ओर से दुर्गेश मंडेला, हरी पटेल, विवेक और अवनीश पांडे ने दो-दो विकेट झटके। वाराणसी ने मैच 9 रन से जीत लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें